विश्व

महिला के फॉलोवर्स की संख्‍या बढ़ी, ट्रोल के साथ लोग कर रहे तारीफ भी, जानें पूरा माजरा

jantaserishta.com
25 Dec 2021 5:17 PM IST
महिला के फॉलोवर्स की संख्‍या बढ़ी, ट्रोल के साथ लोग कर रहे तारीफ भी, जानें पूरा माजरा
x

नई दिल्‍ली: ये कहानी एक ऐसी महिला की है, जो मेकअप करने के बाद बहुत सुंदर दिखती हैं. लेकिन असल में जब उनका चेहरा देखते हैं तो वे धोखा खा जाते हैं. इस कारण महिला को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है.

वहीं कई यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने महिला को ट्रोल करते हुए यहां तक लिख दिया कि 'अपने दांत फिक्‍स कर लो पहले'... लेकिन महिला इन कमेंट से परेशान नहीं हैं, उन्होंने खुद को कैटफिश कह दिया.
टिकटॉक पर शेयर किया पोस्‍ट
वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो महिला को कह रहे हैं, 'तुम्‍हें इन भद्दे कमेंट्स से नहीं डरना चाहिए, लोगों को ये बताना चाहिए कि आखिर तुमने ये कायाकल्‍प कैसे किया.' यूजर्स ये भी कह रहे हैं, उसे मेकअप से संबंधित टिप्‍स देनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि इतना सुंदर मेकअप कैसे किया जाता है, काश मैं भी भी सीख पाती.
'द सन' पर छपी खबर के अनुसार, इस महिला का वीडियो टिकटॉक पर सामने आया. उसके फॉलोवर्स की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है. महिला लोगों को मेकअप करने के गुर भी सिखा रही है. वहीं कई लोग उसका कायाकल्‍प देखकर दंग हैं. महिला का नाम GemLuva Beauty है.
कई लोगों ने महिला के मेकअप करने के तरीके की भी तारीफ की है, एक यूजर ने लिखा कि तुमने आंख पर जो पर्पल आईशैडो लगाया है, वह बेहद जबर्दस्‍त है. एक यूजर ने लिखा कि तुम नैचुरली सुंदर हो, मुझे तुम्‍हारा मेकअप बहुत खास लगता है. वहीं कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन महिला की तारीफ करने वाले लोगों की संख्‍या ज्‍यादा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story