विश्व

तेजी से घट रही है जापान में बच्चों की संख्या, देश की कुल आबादी में 15 साल के कम आयुवर्ग की हिस्सेदारी महज 11.7 फीसदी है, जानें क्या है वजह

Renuka Sahu
5 May 2022 2:21 AM GMT
The number of children in Japan is decreasing rapidly, the share of the under 15 years of age in the total population of the country is only 11.7 percent, know what is the reason
x

फाइल फोटो 

जापान में पिछले 41वर्षों के दरमियान देश की कुल आबादी में बच्चों की हिस्सेदारी सबसे कम आंकी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जापान में पिछले 41वर्षों के दरमियान देश की कुल आबादी में बच्चों की हिस्सेदारी सबसे कम आंकी गई है। जापान के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में इस वक्त 15 साल के कम उम्र के बच्चों की संख्या करीब 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार है। जो कि पिछले 41 सालों में सबसे कम है। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का करीब 11.7 फीसदी है।

साल दर साल घट रही है बच्चों की आबादी
बताया जा रहा है कि पिछले करीब 47 वर्षों में देश की कुल जनसंख्या में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को बाल दिवस से पहले जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या में पिछले साल की तुलना में दो लाख 50 हजार की गिरावट आई है। मौजूदा वक्त में देश के 15 साल से कम उम्र के लड़कों की संख्या 75 लाख है और लड़कियों की संख्या करीब 71 लाख 50 हजार है।
वर्ष 1999 से घटी बच्चों की आबादी
जापान के आंतरिक मंत्रालय ने गौर किया है कि इस आयु वर्ग के घटने के साथ-साथ बच्चों की संख्या में गिरावट आई है। देश में सबसे बड़ा आयु वर्ग 12-14 वर्ष के बच्चों की है। जिनकी कुल संख्या करीब 32 लाख 30 हजार है, वहीं सबसे छोटे दो वर्ष से कम आयु वर्ग की संख्या करीब 25 लाख 20 हजार है। देश के सभी 47 प्रान्तों में पिछले वर्ष की तुलना में बच्चों की आबादी में गिरावट देखी गई है। बच्चों की आबादी की संख्या में गिरावट की सिलसिला वर्ष 1999 में पहली बार सामने आया था। जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में बच्चों की उच्चतम आबादी वर्ष 1954 में 2 करोड़ 98 लाख 90 हजार दर्ज की गई थी। जो की साल 1970 तक लगातार बढ़ी, लेकिन 1982 के बाद से बच्चों की आबादी में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
Next Story