विश्व

नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम की घोषणा हो चुकी, 27 सितंबर से शुरू करेंगे काम

Rounak Dey
11 Sept 2021 7:54 AM IST
नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम की घोषणा हो चुकी, 27 सितंबर से शुरू करेंगे काम
x
वर्ष 2017 में याहू के इंटरनेट कारोबार को 4.8 बिलियन डालर में खरीदा लिया था।

सर्च इंजन के तौर पर सबसे पुराने प्लेटफार्म याहू ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) के नाम की घोषणा शुक्रवार को कर दी। CEO के तौर पर जिम लानजोन (Jim Lanzone) को नियुक्त किया गया है जो डेटिंग एप टिंडर (Dating App Tinder) के बॉस हैं। जिम के जाने के बाद टिंडर की कमान रिनेट नाइबोर्ग (Renate Nyborg) के हाथ में होगी। उन्हें डेटिंग साइट के नए CEO के तौर पर नियुक्त कर लिया गया है।

याहू के नए प्रमुख के तौर पर निवेश कंपनी अपोलो ने टिंडर के CEO जिम लानजोन के नाम का प्रस्ताव दिया था। 1 सितंबर से वेरिजान से याहू के अपने अधिग्रहण को अपोलो ने बंद कर दिया। याहू के मौजूदा CEO गुरु गोवराप्पन ( Guru Gowrappan) अब कंपनी के सलाहकार (advisor) की भूमिका में रहेंगे।



गुरु गोवराप्पन ने याहू के स्टाफ को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हमने इतिहास के नए चैप्टर में प्रवेश किया है और मुझे गर्व है पिछले तीन सालों में एकसाथ मिलकर किए गए काम पर। मैंने अपोलो के सीनियर एडवाइजर के तौर पर काम करने का फैसला किया है।' उन्होंने आगे बताया कि 27 सितंबर 2021 से जिम लानजोन याहू के नए सीइओ के तौर पर अपना पदभार संभालेंगे।
याहू ग्रुप्स सर्विस की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी। यह रेडिट, गूगल ग्रुप्स और फेसबुक ग्रुप्स के मुकाबले मजबूती से नहीं टिक सकी। अमेरिकी वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विस कंपनी वेरीजान ने वर्ष 2017 में याहू के इंटरनेट कारोबार को 4.8 बिलियन डालर में खरीदा लिया था।
Next Story