विश्व

यूक्रेन व रूस के बीच ऐतिहासिक संबंध के प्रतीक स्मारक को अपने हाथों से किया तबाह, देखें VIDEO

Neha Dani
28 April 2022 3:21 AM GMT
यूक्रेन व रूस के बीच ऐतिहासिक संबंध के प्रतीक स्मारक को अपने हाथों से किया तबाह, देखें VIDEO
x
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के परमाणु युद्ध में बदलने का कोई कारण नजर नहीं आता।

दो महीनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। इस बीच आज कीव के अधिकारियों ने सोवियत संंघ के दौर में यूक्रेन व रूस के बीच ऐतिहासिक संबंध के प्रतीक स्मारक को तबाह कर दिया। प्रतीक के तौर पर दो वर्करों ने हाथ में दोस्ती के प्रतीक को थाम रखा था जिसे आज तोड़ दिया गया। हालांकि इसके ऊपर बने आर्क को वैसे ही छोड़ दिया गया है जिसे यूक्रेन के झंडों के रंग से रोशन किया जाएगा। यह जानकारी कीव के मेयर ने दी।

उन्होंने कहा, ' मैं इस स्क्वायर व आर्क के दोबारा नामकरण के लिए प्रस्ताव रखूंगा।' इसके लिए उन्होंने 'आर्क आफ द फ्रीडम आफ यूक्रेनियन पीपुल' नाम दिया है।
यूक्रेन को और घातक हथियार देंगे अमेरिका व सहयोगी देश


यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिका व उसके पश्चिमी सहयोगी देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और सहयोगी देशों ने यूक्रेन को और घातक हथियार देने का फैसला किया है। साथ ही यूक्रेन की मदद पर परमाणु युद्ध की रूस की चेतावनी को भी खारिज कर दिया है। जर्मनी के रैमस्टीन एयर बेस पर अमेरिका समेत 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में यूक्रेन को भारी हथियारों से लैस करने का फैसला किया गया है। इसी एयर बेस पर अमेरिकी वायु सेना का यूरोपीय मुख्यालय है। प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टीन ने कहा कि रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को सहायता देने के हमारे संकल्प के साथ दुनियाभर के देश एकजुट हैं।
यूक्रेन को युद्ध में जीत का भरोसा
अमेरिका और यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने कीव को होवित्जर तोप, ड्रोन, एंटी-एयरक्राफ्ट स्टिंजर और एंटी-टैंक जवेलीन मिसाइलें देने का एलान किया है। अपने पूर्व के स्टैंड से हटते हुए जर्मनी ने भी यूक्रेन को एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट गन देने की घोषणा की है। किर्बी बोले, परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता यूक्रेन को अमेरिका और पश्चिमी देशों की मदद पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की परमाणु हमले की चेतावनी को अमेरिकी मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता जान किर्बी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चेतावनी से कोई मदद नहीं मिलने वाली। परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और यह लड़ा भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के परमाणु युद्ध में बदलने का कोई कारण नजर नहीं आता।

साभार: जागरण न्यूज़

Next Story