विश्व

एक सप्ताह से चाकू लेकर घूम रहा बंदर, उस पर रोज लगाता है धार, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुहाल

Neha Dani
27 Jun 2022 3:50 AM GMT
एक सप्ताह से चाकू लेकर घूम रहा बंदर, उस पर रोज लगाता है धार, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुहाल
x
खिड़कियां खुली नहीं छोड़ सकते। दूसरों को यह मजाकिया लग रहा है, यह एक मीम बन गया है।

रियो डी जिनेरियो: 'बंदर के हाथ में उस्तरा' एक पुरानी कहावत है। इसका मतलब किसी कम बुद्धि वाले व्यक्ति के हाथ में बड़ी ताकत नहीं आनी चाहिए। नहीं तो वह उसका दुरुपयोग ही करेगा। पर यह कहावत ब्राजील में चरितार्थ हो गई है। दरअसल, ब्राजील के एक शहह में एक बंदर पिछले कई दिनों से हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है। यह बंदर लोगों को देखकर दीवार पर चाकू की धार लगाने लगता है। इस कारण लोगों को अपने-अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को डर है कि यह बंदर कहीं किसी पर चाकू से हमला न कर दे।

दीवार पर चाकू रगड़कर लगाता है धार


यह घटना ब्राजील के पियाउई राज्‍य के कोरेंटे का बताया जा रहा है। कोरेंटे में एक बड़ा नेशनल पार्क भी है। जहां यह बंदर हाथ में किचन में इस्तेमाल होने वाला चाकू लेकर घूम रहा है। हाल में ही हाथ में चाकू लिए इस बंदर का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें यह बंदर एक शॉपिंग सेंटर की बॉलकनी में बैठा नजर आ रहा है। लोगों के देखकर यह बंदर ईंट की दीवार पर चाकू को रगड़ता नजर आया। यह ऐसा लग रहा था, जैसे वह चाकू में धार लगा रहा हो।
लोगों को डराने की करता है कोशिश
यह चाकू आकार में बंदर के बराबर ही है। इसके बावजूद वह हाथों में चाकू लेकर उससे लोगों को लहराकर डराने की कोशिश कर करता है। इस घटना का वीडियो शूट करने वाले स्थानीय निवासी एलेसेंड्रो गुएरा ने कहा कि बंदर एक हफ्ते से कस्बे में हुड़दंग मचा रहा है। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह लोगों को इसे छूने देता है, यह उनके घरों तक भी जाता है और कई लोग इसे पहले ही हाथ में ले चुके हैं।
घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रख रहे लोग
एलेसेंड्रो गुएरा के अनुसार, यह बंदर चाकू से कई छतों को नुकसान पहुंचा चुका है। ऐसे में बंदर के हाथ में चाकू देखकर कई लोग तो डरकर घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोगों को डर है कि यह बंदर कहीं हमला न कर दे। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें बंदर के हाथ में चाकू देखकर मजा आ रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग डरे हुए हैं, वे चिंतित हैं, क्योंकि वे अपने दरवाजे या खिड़कियां खुली नहीं छोड़ सकते। दूसरों को यह मजाकिया लग रहा है, यह एक मीम बन गया है।


Next Story