विश्व

शख्स ने लॉटरी में जीते 5 करोड़ रुपए, कपल ने कहा- एक सपने जैसा लगा

Shiddhant Shriwas
17 Sept 2021 4:19 PM IST
शख्स ने लॉटरी में जीते 5 करोड़ रुपए, कपल ने कहा- एक सपने जैसा लगा
x
अगर आप किसी हॉलीडे पर बाहर घूमने गए हों और पता चले कि आपको 5 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप किसी हॉलीडे पर बाहर घूमने गए हों और पता चले कि आपको 5 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं तो आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जी हां, एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह अपने हॉलीडे के दौरान मालामाल हो गया. एक ऑस्ट्रेलियाई कपल ने बताया कि वे अपनी हाल की छुट्टी को कभी नहीं भूलेंगे क्योंकि उन्होंने छुट्टी के दौरान एक लॉटरी टिकट लिया था, जिससे उन्हें $700,000 (5 करोड़ रुपए से ज्यादा) से अधिक का जैकपॉट मिला.

शख्स ने लॉटरी में जीते 5 करोड़ रुपए

यूपीआई न्यूज के मुताबिक, क्वींसलैंड के लोगान में रहने वाले कपल ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर 'द लॉट' से बात की. उन्होंने कहा कि जब वे केर्न्स में छुट्टी पर थे, तब उन्होंने सोमवार रात गोल्ड लोट्टो के लिए स्पार होलोवेज बीच स्टोर से टिकट खरीदा था. शख्स ने टिकट ड्रा नंबर 33-15-22-24-18-14 से मिलान किया, जिससे उन्हें $733,487.36 का जैकपॉट मिला.

कपल ने कहा- एक सपने जैसा लगा

शख्स ने अधिकारियों को बताया, 'हमने कल रात द लोट ऐप पर टिकट की जांच की थी. हम इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे. हमने सोचा कि यह एक गलती होगी. ऐसा कुछ भी हमारे साथ कभी नहीं हुआ है, इसलिए यह एक सपने जैसा लगा.' इस कपल ने कहा कि वे अपनी जीत के साथ जिम्मेदारी से काम करने की कोशिश करेंगे.


Next Story