विश्व

कार में गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था शख्स, FACEBOOK LIVE करके दिखाई ये हरकत

jantaserishta.com
28 Oct 2020 3:46 PM IST
कार में गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था शख्स, FACEBOOK LIVE करके दिखाई ये हरकत
x

एक शख्स अपनी कार में बीयर पीते हुए फेसबुक लाइव कर रहा था जिसके कुछ ही देर बाद उसकी कार का एक्सिडेंट हो गया. फेसबुक लाइव में ड्राइवर कह रहा था- 'मैं पीने के बाद ज्यादा अच्छा ड्राइव करता हूं.'

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कार चलाते हुए फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के ठीक छह मिनट बाद हादसा हो गया. कार एक पिकअप वैन से टकरा गई. कार में सवार युवक की गर्लफ्रेंड सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

हादसे के वक्त कार चला रहे व्यक्ति का नाम कैमिलो मोरेजॉन है. रविवार को हुई यह घटना अमेरिका के टेक्सास की है. कैमिलो की उम्र 47 साल है. वह होंडा कंपनी की कार ड्राइव कर रहा था.

बताया जाता है कि घटना में कार जिस पिकअप ट्रक से टकराई, उसके ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, कार के ड्राइवर कैमिलो पर शराब पीकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है.

हालांकि, हादसे के दौरान कैमिलो खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल हॉस्पिटल में उसका भी इलाज चल रहा है. जांचकर्ताओं का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी बार ने शराब बेचने का समय खत्म हो जाने के बाद कपल को बीयर दी थी.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story