विश्व

शख्स ने अफेयर के लिए खोद डाली सुरंग, महिला के साथ मनाता था रंगरेलियां, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, और फिर...

jantaserishta.com
30 Dec 2020 6:56 PM IST
शख्स ने अफेयर के लिए खोद डाली सुरंग, महिला के साथ मनाता था रंगरेलियां, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, और फिर...
x

एक शादीशुदा शख्स ने पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए उसके घर के नीचे सुरंग बना दी. महिला पति के साथ घर में रहती थी. लेकिन जब महिला का पति काम पर चला जाता था, तब सुरंग के जरिए उसका प्रेमी उसके घर पहुंच जाता था.

पड़ोसी से प्यार करने के लिए उसके घर तक सुरंग बनाने का यह मामला मैक्सिको का है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी युवक का नाम अल्बर्टो है. अल्बर्टो मैक्सिको के तिजुआना इलाके में रहता है. उसने पड़ोसी महिला पामेला के घर तक जाने के लिए एक गुप्त सुरंग तैयार कर दी थी.
अफेयर का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पामेला का पति जॉर्ज अपने काम से जल्दी घर लौट आया और फिर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया. पति ने देखा कि अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिपा है और फिर वह गुम हो गया. जॉर्ज ने बेडरूम में अल्बर्टो को काफी देर तक ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला.
अपने घर से अचानक अल्बर्टो के गायब होने के बाद जॉर्ज ने जब पड़ताल की तो उन्हें काउच के नीचे एक सुरंग दिखाई दी. जब जॉर्ज सुरंग में उतकर आगे तक गए तो वह अल्बर्टो के घर तक पहुंच गए.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरंग को काफी अच्छे से तैयार किया गया था. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग कितने वक्त पहले तैयार की गई थी. वहीं, पकड़े जाने के बाद अल्बर्टो ने जॉर्ज से गुजारिश की कि वह उसकी पत्नी को अफेयर के बारे में न बताए. हालांकि, जॉर्ज ने उसकी गुजारिश खारिज कर दी और दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे. इसके बाद पुलिस को भी बुलाना पड़ा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story