विश्व

रुस के राष्ट्रपति पुतिन के खुद को आइसोलेट करने के बाद दिया ताजा बयान, बोले- मुझसे जुड़े दर्जनो...

Rounak Dey
16 Sept 2021 3:53 PM IST
रुस के राष्ट्रपति पुतिन के खुद को आइसोलेट करने के बाद दिया ताजा बयान, बोले- मुझसे जुड़े दर्जनो...
x
बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को पश्चिमी रूस की यात्रा भी की थी।

रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खुद को आइसोलेट करने के बाद ताजा बयान आया है। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन में जाने से उनके दफ्तर में दर्जनों लोग का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया था। 14 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना वायरस को लेकर खुद को आइसोलेट कर लिया था। जिसके चलते उनकी ताजिकिस्तान की यात्रा भी रद्द करी दी गई थी।

स्पूतनिक वी की दोनों डोज ले चुके हैं पुतिन




बता दें कि पुतिन ने रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी की दोनों डोज चुके हैं। अप्रैल में उन्होंने दूसरी डोज लिया था। राष्ट्रपति के खुद के आइसोलेशन के दौरान उनके प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति बिल्कुल स्वस्थ हैं, लेकिन संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण आइसोलेशन में रहगें। कब तक राष्ट्रपति आइसोलेट रहेंगे ये साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह अपना कार्य जारी रखेंगे
फिलहाल डाक्टरों के परामर्श में राष्ट्रपति पुतिन
इस सप्ताह क्षेत्रीय सुरक्षा बैठकों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुतिन ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी थी। हालांकि, फिलहाल पुतिन डाक्टरों के परामर्श में हैं। उन्होंने सोमवार को क्रेमलिन में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद से मिलने के बाद सेल्फ-आइसोलेशन का निर्णय लिया था। पुतिन ने रूसी पैरालिंपियन से भी मुलाकात की और बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को पश्चिमी रूस की यात्रा भी की थी।


Next Story