विश्व

14 साल बाद आयरलैंड के प्रधानमंत्री की फिर चीन यात्रा

jantaserishta.com
9 Jan 2026 5:33 PM IST
14 साल बाद आयरलैंड के प्रधानमंत्री की फिर चीन यात्रा
x
बीजिंग: आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन ने 4 जनवरी को दोपहर बाद विशेष विमान से पेइचिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर पांच दिवसीय चीन यात्रा शुरू की। यह 14 साल बाद आयरलैंड के प्रधानमंत्री की फिर एक बार चीन यात्रा है।
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के साथ साक्षात्कार में मिशेल मार्टिन ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री की हैसियत से चीन का दौरा करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान यात्रा का मुख्य उद्देश्य आयरलैंड और चीन के बीच संबंध गहराना है। दो साल पहले मैंने विदेश मंत्री के रूप में चीन का दौरा किया था। वहीं, वर्ष 2005 में मैंने उद्यम मंत्री के रूप में पहली चीन यात्रा की थी, तब से आयरलैंड और चीन के बीच व्यापार और आदान-प्रदान में व्यापक वृद्धि होने लगी।
मिशेल मार्टिन ने कहा कि मेरी वर्तमान चीन यात्रा का लक्ष्य द्विपक्षीय संबंध मजूबत करने के साथ रणनीतिक दृष्टि से भविष्य की भविष्यवाणी करना है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जाए। इसके अलावा, मैंने व्यापारिक लोगों के साथ आदान-प्रदान भी किया और शिक्षण संस्थानों, विशेषकर उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story