विश्व

युद्ध का असर: मारियुपोल का बुरा हाल

jantaserishta.com
6 March 2022 11:06 AM IST
युद्ध का असर: मारियुपोल का बुरा हाल
x

नई दिल्ली: रूसी सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में आक्रमण जारी है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में पांच दिनों से बिजली नहीं है और उनके पास पानी नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे मृतकों के शव बरामद नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शहर में लगातार छठे दिन हवाई हमले जारी हैं। बोइचेंको ने कहा कि स्थिति बहुत जटिल है और रूसी सेना ने पहले ही मानवीय गलियारे पर नाकाबंदी कर दी है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा, "हमारे पास बहुत सारी सामाजिक समस्याएं हैं, जो सभी रूसियों ने पैदा की हैं। करीब 4 लाख की आबादी वाला मोरियुपोल पांच दिनों से बिजली के बिना है। हमारे सभी थर्मल सबस्टेशन बिजली सप्लाई पर निर्भर हैं। हमारे पास गर्मी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।"

आज रूस और यूक्रेन में तीसरे दौर की वार्ता
आज रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता होनी है। इससे पहले दो बार दोनों देशों में चर्चा हो चुकी है जो कि बेनतीजा रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story