विश्व

युद्ध का असर: 368,000 लोग पड़ोसी देश भागे

jantaserishta.com
28 Feb 2022 11:23 AM IST
युद्ध का असर: 368,000 लोग पड़ोसी देश भागे
x

नई दिल्ली: शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) का कहना है कि अनुमानित 368,000 लोग रूसी आक्रमण से बचने के लिए यूक्रेन से पड़ोसी देशों में भाग गए हैं. उनमें से लगभग 150,000 ने पोलैंड के लिए अपना रास्ता बना लिया है.

सियोल के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमले को देखते हुए दक्षिण कोरिया वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर रूस के खिलाफ निर्यात नियंत्रण को कड़ा करने का फैसला किया है.
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है. लेकिन दोनों देशों में से कोई एक झुकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस की सेना का 5 किमी लंबा काफिला तेजी से बढ़ रहा है. कीव पर रूस की सेना की कब्जे की तैयारी है.
रूस पर कई देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और इसका असर दिखने लगा है. रूस की करेंसी रुबेल 30 फीसदी गिर गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story