विश्व

पति को नौकरी से किया गया बाहर, पत्नी का ये प्रोफेशन बना वजह

jantaserishta.com
24 Sept 2021 12:17 PM IST
पति को नौकरी से किया गया बाहर, पत्नी का ये प्रोफेशन बना वजह
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: अमेरिका में एक शख्स को उसकी पत्नी के पूर्व प्रोफेशन की वजह से नौकरी (Job) से निकाल दिया गया. दरअसल, मालिकों को पता चल गया था कि शख्स की पत्नी पूर्व में एक पोर्न स्टार (Porn Star) थी. ऐसे में नौकरी जाने के बाद शख्स ने पत्नी के साथ मिलकर जीवनयापन के लिए व्लॉग पोस्ट करना शुरू कर दिया.

'मिरर यूके' के मुताबिक, कैलिफोर्निया की चैनन रोज (Channon Rose) के माता-पिता बचपन में अलग हो गए थे. आठ साल की उम्र में उसके पिता ने एक महिला से दोबारा शादी की, जो चैनन को शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करती थी. परेशान चैनन ने 18 साल की उम्र में मजबूरी में पोर्न की दुनिया में कदम रख दिया. धीरे-धीरे वह काफी फेमस हो गई और एक एक पोर्न स्टार के रूप में पहचानी जाने लगी.
लेकिन चैनन इससे संतुष्ट नहीं थी और एक परिवार शुरू करना चाहती थी. उसने एक डेटिंग वेबसाइट पर एक प्रोफ़ाइल बनाई, जहां वह अपने अब के पति 44 वर्षीय ट्रैविस डीन से मिली. चैनन की उम्र भी 36 वर्ष है.
उधर, ट्रैविस के परिवार को चैनन के अतीत के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने रिश्ते को अस्वीकार कर दिया. यहां तक ​​​​कि जब उसने चैनन को छोड़ने से इनकार कर दिया तो उसे फैमिली बिजनेस से निकाल दिया गया. लेकिन ट्रैविस ने चैनन का साथ नहीं छोड़ा.
इस जोड़ी ने YouTube पर व्लॉग पोस्ट कर जीवनयापन करने का फैसला किया. दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को ऑनलाइन शेयर कर एक मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स जुटाए. उन्होंने प्रजनन, गर्भपात, असफल आईवीएफ आदि अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर किए. हालांकि, 2018 में वे आईवीएफ के जरिए दो बच्चों के पैरेंट्स बने.
वे दोनों एक कार से पूरे अमेरिका में घूम-घूमकर YouTube पर व्लॉग पोस्ट करते हैं. इस काम में ट्रैविस अपनी पत्नी चैनन की मदद करता है. बच्चों के साथ वे दोनों कार में रहते हैं. नौकरी जाने के बाद उन्हें इसी तरह का जीवनयापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story