विश्व

चार घंटे वॉशरूम में बिताता था पति, और फिर पत्नी ने जो किया जानकर रह जाएंगे दंग

jantaserishta.com
3 Aug 2021 2:56 PM IST
चार घंटे वॉशरूम में बिताता था पति, और फिर पत्नी ने जो किया जानकर रह जाएंगे दंग
x

DEMO PIC

एक महिला अपने पति की एक हरकत से लगातार नाराज चल रही थी। अचानक हद तब हो गई जब वही आदत उसके पति ने होटल में दिखा दी। इसके बाद तो पत्नी ने इतना गुस्सा दिखाया कि वह उसे वहीं छोड़कर चली आई। इस घटना को महिला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दरअसल, यह मामला अमेरिका का है। 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को यह शिकायत है कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। वह करीब 4-5 बार वाशरूम जाते हैं और एक बार में 45 मिनट से ज्यादा का समय लगा देते हैं। पिछले काफी समय से महिला अपने पति की इस आदत की वजह से परेशान है।
इसी बीच हाल ही में महिला अपने पति के साथ एक होटल में गई हुई थी। सोशल मीडिया पर महिला ने इस घटना को बताते हुए कहा कि उनके पति ने 45 मिनट होटल के वॉशरूम में ही गुजार दिए। इसके बाद महिला को गुस्सा आ गया। पहले तो महिला ने अपने पति को मैसेज किया, जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन भी किया लेकिन उनका फोन भी नहीं उठा।
जब पति का फोन भी नहीं उठा तो गुस्से में महिला ने अपने हिस्से का खाना खाया और बिल का भुगतान कर घर आ गई। घर पहुंचने के काफी समय बाद उनके पति वापस आए। महिला ने जब कारण पूछा तो पति सही से जवाब नहीं दे पाया, ना ही पति यह बता पाया कि उसने फोन पर जवाब क्यों नहीं दिया। उसने बस इतना बताया कि उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी।
फिलहाल थक हारकर महिला ने इस घटना को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि मैं अपने पति के इस आदत से काफी परेशान हूं। महिला के पोस्ट पर कई लोग उसे सुझाव भी दे रहे हैं तो कई लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story