विश्व

पति ने ऑफिस के साथी को अपनी पत्‍नी के रेप के लिए किया तैयार, पत्‍नी को नशा देकर आंखों पर बांध दी पट्टी, फिर...

jantaserishta.com
18 Jan 2022 7:05 PM IST
पति ने ऑफिस के साथी को अपनी पत्‍नी के रेप के लिए किया तैयार, पत्‍नी को नशा देकर आंखों पर बांध दी पट्टी, फिर...
x
अब आया है पूरा सच सामने।

नई दिल्‍ली: एक पति अपने सपनों में ये फैंटेसाइज करता था कि उसकी पत्‍नी किसी और के साथ उसके सामने रात बिताए. इस फैंटेसी को पूरा करने के लिए उसने अपने ऑफिस के साथी को ही मोहरा बनाया और अपनी पत्‍नी का रेप करवाया. इस जुर्म में उसके दोस्‍त को तीन साल की सजा सुनाई गई है.

Daily Star की खबर के अनुसार , एक शख्‍स को अपने ही कर्मचारी साथी की पत्‍नी से रेप के आरोप में 3 साल की सजा सुनाई गई है. इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि रेप के लिए उसके पति ने उसे बुलाया था. ये मामला इसी हफ्ते सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट में सामने आया. इस अपराध के नेचर के देखते हुए किसी भी आरोपी का नाम बाहर नहीं आया है.
ये घटना 2017 की है जब एक 47 साल के शख्‍स ने ये माना कि उसने अपने एक ऑफिस के साथी को अपनी पत्‍नी के रेप के लिए राजी किया और उसे अपने घर बुलाया.
घर में उसने पत्‍नी को ड्रग और शराब दे दी थी जिससे वह नशे में थी. उसकी आंखों पर पट्टी भी बांध दी गई थी. हालांकि उसका दोस्‍त पत्‍नी का रेप नहीं कर सका. फिजिकल इंटीमेंट होने के बाद वहां से वह भाग गया. इस काम में एक और हैरान करने वाली बात थी कि उस समय महिला के 3 बच्‍चे और घरेलू नौकर उसी मकान में अलग कमरों में सोए हुए थे.
जब उसकी पत्‍नी को होश आया तो उसने इस बारे में पुलिस में केस दर्ज करवाया कि उसके साथ रेप की कोशिश हुई. पति ने उस समय पत्‍नी को सच नहीं बताया और फिर पुलिस ने उसके दोस्‍त को पकड़ लिया. इस मामले में उसके दोस्‍त को तीन साल की सजा सुनाई गई. अब जाकर पति ने ये स्‍वीकार किया है कि दरअसल उस रात क्‍या हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story