विश्व

पहाड़ी पर थे पति-पत्नी, फोटो खिंचवाने के दौरान फिसला पैर, सिर्फ 5 सेकेंड में...

jantaserishta.com
4 Nov 2021 10:00 AM IST
पहाड़ी पर थे पति-पत्नी, फोटो खिंचवाने के दौरान फिसला पैर, सिर्फ 5 सेकेंड में...
x

फाइल फोटो 

आइए जानते हैं पूरा मामला..

नई दिल्ली: बेल्जियम में पहाड़ी के ऊपर खड़ी होकर फोटो खिंचवाने (Photoshoot) के दौरान एक महिला की 100 फीट की ऊंचाई से गिरकर (Fell From Cliff) दर्दनाक मौत हो गई. महिला का पति उसकी फोटोज खींच रहा था, इसी दौरान ये हादसा हो गया. आइए जानते हैं पूरा मामला..

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय ज़ो स्नोक्स (Zoe Snoeks) लक्ज़मबर्ग प्रांत (Luxembourg) के नाद्रिन (Nadrin) इलाके में अपने पति जोएरी जानसेन (Joeri Janssen) के साथ घूमने निकली थीं. वो दोनों अक्सर सैर पर निकलते और फोटोशूट करते थे. इस बीच स्नोक्स एक ऊंची चट्टान (पहाड़ी) पर खड़ी हो गई और पति जानसेन उसकी तस्वीरें लेने लगा.
लेकिन फोटो खिंचवाने के दौरान महिला के साथ हादसा हो गया. अचानक पैर फिसलने की वजह से वह 100 फीट की ऊंचाई से नीचे नदी (Ourthe River) में गिर गई. जैसे ही पति की नजर इसपर पड़ी उसने फौरन इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया. कुछ ही देर में पुलिस, दमकलकर्मी और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई. एक चिकित्सा हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल पहुंच गया. हालांकि, खोजबीन के बाद बचाव दल को स्नोक्स का शव ही मिला, वो इस दुनिया में नहीं थी.
स्नोक्स के पति जानसेन ने कहा कि हम टूर पर निकले थे. कोरोना महामारी के बाद अपनी कार में ड्राइव करना और खूबसूरत तस्वीरें लेना हमारी चाहत थी. जिस दिन स्नोक्स की मौत हुई हम खड़ी चट्टान पर खड़े थे.
पत्नी फोटो खिंचवा रही थी, तभी उसने मुझे पीछे डॉग को देखने के लिए कहा. मैंने डॉग की ओर रुख किया और चंद सेकेंड पर जब पलटा तो देखा स्नोक्स वहां नहीं थी. 5 सेकेंड से भी कम समय हुआ होगा, वो नीचे गिर गई थी. जानसेन ने कहा कि मैंने कुछ देखा या सुना नहीं. कोई सरसराहट नहीं, कोई चीख या चिल्लाहट नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story