विश्व
बंदूकधारी ने ली 4 लोगों की जान, सड़क पर चलते-चलते किया गोलीबारी
Nil dhankar
4 July 2023 7:37 AM IST

x
बड़ा हमला
अमेरिका। अमेरिका में इंडिपेंडेंस डे से एक दिन पहले एक बार फिर भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. फायरिंग में 8 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 4 की मौत हो गई है. घायल होने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस बात की जांच की जा रही है कि उसने गोलीबारी क्यों की?
रिपोर्ट के मुताबिक बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक भारी हथियारों से लैस बंदूकधारी ने सड़क पर चलते समय गोलीबारी शुरू कर दी थी। कानून प्रवर्तन एजेंसियां और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल को अराजक बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बंदूकधारी ने बिना किसी मिशन या टारगेट के अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था।
Next Story





