विश्व

दूल्हा गया अंदर, शादी के कुछ देर बाद हुआ ऐसा...

jantaserishta.com
6 Jun 2022 11:08 AM IST
दूल्हा गया अंदर, शादी के कुछ देर बाद हुआ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक दूल्हे ने शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन पर हमला कर दिया. जिसके बाद वेडिंग पार्टी के दौरान ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे के हिंसक होने पर दुल्हन की तरफ से पुलिस को कॉल कर बुलाया गया था. बताया गया कि इस शादी में गेस्ट को जमकर शराब परोसी गई थी.

दरअसल, एक ब्रिटिश कपल छुट्टियां मनाने स्पेन गया हुआ था. वहीं पर उन्होंने शादी करने की योजना बनाई. आरोप है कि शादी के कुछ ही घंटे बाद पार्टी में दूल्हा हिंसक हो गया और उसने अपनी नई नवेली पत्नी पर हमला कर दिया.
'द मिरर' के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है. शादी के बाद पार्टी चल रही थी. पार्टी में गेस्ट को ड्रिंक परोसी गई थी. लोग नाच-गा रहे थे. तभी ना जाने किस बात पर दूल्हा भड़क उठा और उसने दुल्हन की पिटाई कर दी. दूल्हे को हिंसक होता देख पुलिस बुला ली गई.
वहीं, पुलिस के आने से पहले दुल्हन पार्टी छोड़कर चली गई. बताया जा रहा है कि जब वेडिंग पार्टी में पुलिस पहुंची तो उसने दूल्हे को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा था. ऐसे में पुलिस को उसे अरेस्ट करना पड़ा और पार्टी से बाहर ले जाना पड़ा.
दरअसल, दुल्हन के पार्टी से गायब हो जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी. लेकिन दुल्हन कुछ ही देर में फिर से पार्टी में आ गई. हालांकि, तब तक पुलिस दूल्हे को अरेस्ट कर अपने साथ लेकर जा चुकी थी. फिलहाल, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि दुल्हन और गेस्ट ने दूल्हे को छुड़ाने की कोशिश की या नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story