विश्व

दूल्हे ने किया ऐसा काम कि लोग हुए भावुक, वीडियो देखकर आप भी करेंगे सैल्यूट!

jantaserishta.com
15 Oct 2021 12:46 PM IST
दूल्हे ने किया ऐसा काम कि लोग हुए भावुक, वीडियो देखकर आप भी करेंगे सैल्यूट!
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा एक दिव्यांग लड़की (Specially Abled Girl) के साथ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि ये दिव्यांग लड़की दुल्हन की जुड़वां बहन है. जिसे दूल्हा अपनी शादी में शरीक कराने के लिए गोद में उठाकर वेडिंग वेन्यू (Wedding Venue) तक लाया था. आइए जानते हैं पूरा मामला..

बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर गुड न्यूज कॉरेस्पोंडेंट (@GoodNewsCorres1) द्वारा शेयर किया गया है. 37 सेकंड की क्लिप में, दूल्हे को काले रंग का टक्सीडो पहने देखा जा सकता है. वह अपनी दुल्हन की जुड़वां बहन को गोद में लिए हुए है. दुल्हन की बहन दिव्यांग है, जिसके चलते वह शादी समारोह में खुद से आने में असमर्थ थी.
वीडियो के मुताबिक, ऐसे में दूल्हे ने बड़ा दिल दिखाया और उसे गोद में उठाकर वेडिंग वेन्यू तक ले गया. दिव्यांग लड़की ने शादी समारोह के लिए एक सफेद गाउन पहना हुआ था. दूल्हे के इस दरियादिली को देख शादी में आए मेहमानों के चेहरों पर मुस्कान छा गई और लोग भावुक हो गए.
ये देखकर दुल्हन ने कहा- "मेरी जुड़वां बहन, जो दिव्यांग है, मेरी शादी में मेरे मंगेतर के साथ आई. ये दृश्य मैं हमेशा संजो कर रखूंगी. यही कारण है कि मुझे उससे (मंगेतर) प्यार हुआ, क्योंकि वह उससे (बहन) उतना ही प्यार करता है जितना मैं करती हूं."
ट्विटर पर इस वीडियो को 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. नेटिज़न्स दूल्हे के प्यार भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. पत्रकार ब्रायंट सोमरविले ने भी दूल्हे और उसकी मंगेतर की बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story