विश्व

दूल्‍हे ने तोड़ा दम, दुल्‍हन बेहोश, 5 मेहमानों की मौत, जानें माजरा क्या है

jantaserishta.com
1 Sept 2022 3:51 PM IST
दूल्‍हे ने तोड़ा दम, दुल्‍हन बेहोश, 5 मेहमानों की मौत, जानें माजरा क्या है
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

नई दिल्ली: शादी के ठीक अगले दिन दूल्‍हे की मौत हो गई. शादी में शरीक 5 मेहमानों ने भी दम तोड़ दिया. इतना ही नहीं दुल्‍हन भी बेहोश मिली. अभी दुल्‍हन समेत 7 अन्‍य मेहमानों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. अचानक हुई इस घटना से जश्‍न का माहौल मातम में बदल गया. यह घटना अफ्रीकी देश नाइजीरिया की है.

डेली मेल के मुताबिक, ओबिना डिएक (33) की नेबेची नाम की लड़की से बीते शुक्रवार को एनुगु शहर में शादी हुई थी. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन पक्ष से बड़ी संख्‍या में मेहमान शामिल हुए थे. लेकिन, शादी के ठीक अगले दिन 14 लोग बेहोश मिले. इन 14 लोगों में दूल्‍हा और दुल्‍हन भी शामिल थे. स्‍थानीय पुलिस के मुताबिक, इन सभी के मुंह से झाग निकल रहा था.
इसके बाद सभी को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दूल्‍हा ओबिना और पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दुल्‍हन नेबेची और सात अन्‍य मेहमानों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है.
मृतकों का पोस्‍टमार्टम कराया गया, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके. स्‍थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मौत की वजह 'फूड पॉइजनिंग' या जहरीली गैस हो सकती है. शादी में घर के अंदर जेनरेटर चल रहा था. उसके धुएं से भी हादसे की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
उधर, पुलिस प्रवक्‍ता डेनियल नेदुवे ने बताया, शादी के अगले दिन पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा. उन्‍होंने देखा कि कई मेहमान बेहोश पड़े हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है. 6 लोगों को अस्‍पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया.
वहीं, एक कम्‍युनिटी लीडर ने बताया कि ओबिना और नेबेची और उनके मेहमानों ने मौत से ठीक एक दिन पहले रात में पार्टी की थी. लीडर ने आशंका जताई और कहा- ये लोग बारिश की वजह से घर के अंदर जेनरेटर ले आए थे, घर का दरवाजा बंद किया और सो गए. इससे जहरीली गैस बन गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story