विश्व

टल गई महाजंग! पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस

jantaserishta.com
16 Feb 2022 1:01 PM IST
टल गई महाजंग! पूरी दुनिया ने ली राहत की सांस
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन की सीमा पर पिछले कुछ दिनों से चल रही तनातनी अब समाप्त होती दिख रही है. रूस ने यूक्रेन सीमा से सैनिकों की वापसी का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही क्रीमिया से अब रूस के सैनिक वापस लौटने लगे हैं. रूस के इस ऐलान को यूक्रेन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सीमा से रूसी सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है. रूस ने एक दिन पहले भी यूक्रेन की सीमा से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाने का ऐलान किया था. हालांकि, रूस के इस ऐलान पर अमेरिका के साथ ही अन्य देशों ने भी अविश्वास व्यक्त किया था.
अमेरिका की ओर से ये कहा गया था कि रूस ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि कहां से कितने सैनिकों को वापस बुलाया गया है. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन और जर्मन चांसलर की मुलाकात हुुई थी. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में रूस के पीएम ने साफ कहा था कि बेशक हम युद्ध नहीं चाहते.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story