गिलगित-बाल्टिस्तान के राज्यपाल ने भी इस्तीफा देने का फैसला किया

पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर सामने आई है गिलगित-बाल्टिस्तान के राज्यपाल राजा जलाल हुसैन मकपून ने भी इस्तीफा देने का फैसला किया है. ये जानकारी सूत्रों के मुताबिक आई है. बता दें कि इससे पहले पंजाब और सिंध के राज्यपाल के इस्तीफे देने की जानकारी सामने आई थी.
PM पद के लिए शाहबाज का नामांकन मंजूर, फवाद का तंज- पुराने पाकिस्तान में स्वागत है
पाकिस्तान नेशनल असेंबली सचिवालय ने प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ के नामांकन पत्र पर पीटीआई की आपत्तियों को खारिज कर दिया. इसके बाद शाहबाज शरीफ के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया गया. इसके अलावा सचिवालय की ओर से इमरान की पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी के नामांकन पत्र को भी स्वीकर कर लिया गया है. उधर, शाहबाज शरीफ का नामांकन पत्र मंजूर होने के बाद फवाद चौधरी ने एक ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की ओर से पहला आदेश यह है कि कल वकीलों की टीम शाहबाज शरीफ के मामले में अभियोग के लिए पेश नहीं होगी. पुराने पाकिस्तान में आपका स्वागत है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





