विश्व

लड़की की निकल गई चीख, रिलेशनशिप को लेकर हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
24 Sept 2022 4:31 PM IST
लड़की की निकल गई चीख, रिलेशनशिप को लेकर हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्‍ली: जिस शख्‍स को लड़की प्‍यार कर बैठी, शादी करने के सपने संजोए, उसके बारे में पता चला कि वह एक किलर है. यह सुनकर लड़की सन्‍न रह गई थी. लड़की ने हाल में इस शख्‍स के संग अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की.
स्‍टेला पेरिस (Stella Paris) करीब एक साल तक कातिल क्रिस्‍टोफर गेस्‍ट मोरे (Christopher Guest More) संग रिलेशनशिप में रहीं. स्‍टेला ने क्रिस्‍टोफर के साथ शादी करने की प्‍लानिंग भी कर ली थी.
पेशे से रेडियोग्राफर स्‍टेला को इस बात की बिल्‍कुल भी भनक नहीं लगी कि क्रिस्‍टोफर 'यूरोप का सबसे खतरनाक मोस्‍ट वांटेड व्‍यक्ति' है. क्रिस्‍टोफर कातिल कभी बीबीसी के लिए अंडरकवर टीवी रिसर्चर भी रह चुका था.
क्रिस्‍टोफर ने 2003 में 44 साल के ब्रायन वाटर्स को उसके बच्‍चों के सामने ही बेरहमी से मार डाला था. क्रिस्‍टोफर पर आरोप लगा कि उसने कथित तौर पर वाटर्स को टखनों से उल्टा लटकाया और उसे डंडों से पीटा. फिर चेशे (ब्रिटेन) में मौजूद एक खेत में जला दिया, यह सब शख्‍स के बच्‍चे असहाय होकर देख रहे थे.
वाटर्स के शरीर पर 100 से ज्‍यादा चोट के निशान मिले थे. विवाद की जड़ 18 लाख रुपए के ड्रग्‍स की उधारी थी. यह बात कोर्ट की सुनवाई में सामने आई. पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान इस खौफनाक मंजर से सम्‍बंधित फोटोज भी शेयर किए थे.
इस भयानक मर्डर को अंजाम देने के करीब 9 साल बाद मई 2012 में क्रिस्‍टोफर की पहली बार मुलाकात स्‍टेला से माल्‍टा में हुई. स्‍टेला यहां स्ट्रिपर के तौर पर काम कर रही थीं. क्रिस्‍टोफर ने स्‍टेला को अपना नाम एंड्रयू लैंब बताया.
स्‍टेला ने क्रिस्‍टोफर के साथ डेटिंग को लेकर कई बातें शेयर कीं. स्‍टेला के मुताबिक, उन्‍हें यह बात समझने में पूरा एक साल लग गया कि वह एक हत्‍यारे के साथ अपनी जिंदगी बिता रही थीं. स्‍टेला ने कहा क्रिस्‍टोफर की पीछे की जिंदगी के बारे में उन्‍हें बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी. जैसे ही उन्‍हें पता चला कि वह हत्‍यारा है, यह सुनकर व‍ह बुरी तरह हिल गई थीं. जिस तरह उसने हत्‍या की, इस बात से उनकी मेंटल हेल्‍थ पर भी असर पड़ा था.
क्रिस्‍टोफर को साल 2019 में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया था. 2020 में उसे ब्रिटेन प्रत्‍यर्पण कर लाया गया. इससे बाद उसे आजीवन जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी.
स्‍टेला ने कहा कई लोग यह कहेंगे कि आखिर उन्‍हें इस बात का कैसे एहसास नहीं हुआ कि वह कातिल के साथ रह रही हैं? स्‍टेला के मुताबिक वह बातचीत में बहुत अच्‍छा था. पेशे से एक बिजनेसमैन था. हमेशा ही हम दोनों सबसे अच्‍छे रेस्‍टोरेंट में खाना खाने जाते थे.
माल्‍टा में गिरफ्तारी से पहले क्रिस्‍टोफर आलीशान हवेली में रह रहा था. स्‍टेला ने बताया कि वह उन्‍हें फोटो खींचने नहीं देता था, सोशल मीडिया के यूज और विदेश में हॉलिडे की बात करने को उसने बैन किया हुआ था. 2013 में कपल के बीच रिलेशनशिप खत्‍म हो गई और स्‍टेला ने लंदन आकर अपनी नई जिंदगी शुरू की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story