विश्व

बिल्डिंग से नीचे गिरने वाली थी लड़की, तभी...

jantaserishta.com
23 July 2022 11:48 AM IST
बिल्डिंग से नीचे गिरने वाली थी लड़की, तभी...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक शख्‍स उस समय हीरो बन गया, जब उसने पांचवे फ्लोर से गिरी दो साल की मासूम लड़की को जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर लोग अब उसे 'सुपरहीरो' कह रहे हैं. यह मामला चीन में सामने आया है. इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

झेझियांग प्रांत के निवासी 31 साल के शेन डॉन्‍ग तोंगजियांग में अपनी कार पार्किंग कर सड़क से गुजर रहे थे. वह पास के ही एक बैंक में काम करते हैं. कार पार्क करने के बाद उन्‍होंने एक जोरदार आवाज सुनी. एक छोटी बच्‍ची स्‍टील की छत पर आ गिरी. इसके बाद वह पहली मंजिल के किनारे पर आकर गिरी. वह नीचे सड़क पर गिरती, उससे पहले ही शेन ने इस लड़की को हवा में ही पकड़ लिया.
शेन ने Qianjiang Evening News से बात करते हुए कहा, जब वह पहली मंजिल की टैरेस के किनारे पर आकर गिरी, तब तक उन्‍हें इस बात का अहसास नहीं था कि यह कोई बच्‍ची है.
शेन ने कहा कि वह लकी रहे कि उन्‍होंने समय पर बच्‍ची को पकड़ लिया. अगर वह ऐसा नहीं कर पाते तो वह बहुत ही खराब महसूस करते. वैसे यह बात सही भी है कि अगर शेन मौके पर नहीं होते तो बच्‍ची के साथ कुछ भी हो सकता था. गनीमत यह भी रही कि बच्‍ची सीधे नीचे नहीं गिरी.
इस चौंकाने वाली घटना का फुटेज स्‍थानीय पुलिस ने Weibo पर जारी किया है. Weibo माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट Twitter का चीनी वर्जन है. जिस तरह शेन ने इस नन्‍ही मासूम की जान बचाई. उसका वीडियो सामने आने के बाद Weibo यूजर्स उन्‍हें 'सुपरहीरो' करार दे रहे हैं. इस हादसे में लड़की घायल हो गई है.
लड़की के पैर और फेफड़े में चोट आई है. लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं शेन का मोबाइल भी बच्‍ची को पकड़ते हुए टूट गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story