विश्व

OMG! पैरों की फोटो शेयर कर लड़की ने बना ली फैंस की आर्मी, एक दिन में कमाती है इतना

jantaserishta.com
8 April 2022 6:13 PM IST
OMG! पैरों की फोटो शेयर कर लड़की ने बना ली फैंस की आर्मी, एक दिन में कमाती है इतना
x

नई दिल्ली: एक लड़की अपने पैरों की फोटो बेचकर मोटा पैसा कमा रही है. इस पर लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग उसे 'भद्दा' टोनेल्स कहने लगे हैं. एक टिकटॉक वीडियो में इस लड़की ने अपना बैंक स्टेटमेंट भी दिखाया है. उसका निक नेम कैट मामा है. लोगों ने उसे हजार रुपए से लेकर 64 हजार रुपए तक का पेमेंट किया है.

लड़की ने स्क्रिन पर लिखा- पॉइंट ऑफ व्यू: आप जीवनयापन के लिए पैरों की फोटो को बेचते हैं. 20 वर्षीय लड़की अपने सुंदर पैरों से जुड़े कॉन्टेंट अपलोड करती है. इसमें अलग-अलग तरह के नेल स्टाइल और ज्वेलरी (जैसे- पैरों की अंगूठी, पायल) होते हैं.
इसके अलावा लड़की अपना वीकली फुट ब्युटी रूटीन भी शेयर करती है. जिसमें स्क्रब और मॉइस्चराइजिंग मास्क का इस्तेमाल शामिल है. एक तय मात्रा में वह कोकोआ बटर का भी इस्तेमाल करती है.
इसके जरिए उसने फैंस की आर्मी बना ली है. हालांकि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं भी आती है. वे लोग कहते हैं कि उसकी पैर की उंगलियां और नेल्स बहुत लंबे हैं. या फिर उन्हें ऐक्रिलिक का स्टाइल पसंद नहीं आता है. लड़की का कहना है कि एक दिन में औसतन 60 हजार रुपये तक कमा लेती है.
एक यूजर ने कॉमेंट किया- मुझे इस बात का अंदाजा नहीं है कि लोगों को इतनी लंबी उंगलियां क्यों पसंद हैं?
दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत लंबे नहीं हैं? और किनारे पर नुकीले भी?
वहीं लड़की का बचाव करते हुए एक टिकटॉकर ने लिखा- उसके पैर सुंदर हैं, सबलोग इतने गुस्से में क्यों हैं?
हालांकि, कुछ लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि क्यों कोई पैर की फोटो देखने के लिए पैसे देगा? जबकि वे लोग इंटरनेट पर इसे फ्री में देख सकते हैं.
लोगों का यह रिएक्शन लड़की के एक खुलासे के बाद सामने आया है. लड़की ने बताया कि वह कॉलेज जाने की बजाय पैर से जुड़े इस वेंचर को अपना करियर बनाने जा रही है. दरअसल, उसने यूट्यूब पर पैर से खाना बनाने का एक वीडियो अपलोड किया था. जो कि बहुत हिट साबित हुआ था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story