
x
Beijing बीजिंग: सितंबर की सुबह चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा उरुमुची में भव्य रूप से आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महासभा में उपस्थित हुए। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख वांग हुनिंग ने इसमें भाग लेकर भाषण दिया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के मंत्री और केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल के उप प्रमुख ली कानच्ये ने शिनच्यांग उइगुर स्वयात्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी, राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभी की स्थाई समिति, राज्य परिषद, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति और केंद्रीय फौजी आयोग का बधाई पत्र सुनाया।
वांग हुनिंग ने अपने भाषण में कहा कि 70 वर्षों में पार्टी के नेतृत्व में शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की जनता ने अपने भाग्य का मालिक बनकर समाजवादी क्रांति, निर्माण और सुधार व खुलेपन में निरंतर महान विजय पायी। शिनच्यांग ने पूरे देश के साथ गरीबी उन्मूलन की निर्णायक लड़ाई की जीत हासिल की और प्रारंभिक तौर पर सुखमय समाज का निमार्ण पूरा किया। शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की एकता मजबूत होती जा रही है और चीनी राष्ट्र के समान समुदाय की चेतना लोगों के दिल में गहराई से जम गयी है। विभिन्न जातियों की जनता अनार के बीजों की तरह एकजुट होकर चीनी आधुनिकीकरण के रास्ते पर चल रही है।
उन्होंने कहा कि नये ऐतिहासिक बिंदु पर शिनच्यांग को नये युग में सीपीसी की शिनच्यांग पर शासन करने की रणनीति को संपूर्ण और सही रूप से लागू कर एक एकजुट, सामंजस्यपूर्ण, समृद्ध, अमीर, सभ्यतापूर्ण, प्रगतिशील, सुखमय, पारिस्थितिकी हितैषी आधुनिक समाजवादी शिनच्यांग के निर्माण के लिए कोशिश करनी चाहिए।
Tagsचीनशिनच्यांगउइगुर स्वायत्त प्रदेश70वीं वर्षगांठशी चिनफिंगवांग हुनिंगली कानच्येगरीबी उन्मूलनजातीय एकतासमाजवादी विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





