विश्व

बाढ़ ने यूक्रेन के गांव को रूसी कब्जे से बचाया, सेना के निशाने पर था कीव का एक गांव

Neha Dani
16 May 2022 5:24 AM GMT
बाढ़ ने यूक्रेन के गांव को रूसी कब्जे से बचाया, सेना के निशाने पर था कीव का एक गांव
x
तोपों के साथ-साथ हवाई हमले शुरू किए हैं ताकि ''यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया जा सके और उनकी मोर्चाबंदी को नष्ट किया जा सके।''

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सेनाएं यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों पर कब्जा जमाने में लगी हैं। रूस की सेना राजधानी कीव के उत्तर में एक छोटे से गांव पर कब्जा करने की ताक में थी लेकिन बाढ़ ने उनका खेल बिगाड़ दिया। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने डेमीडिव में युद्ध की शुरुआत में एक बांध खोल दिया, जिससे इरपिन नदी गांव और आसपास के हजारों एकड़ में बाढ़ आ गई। इस कदम ने रूसी सैनिकों और टैंकों को यूक्रेनी सीमा में आने से रोक दिया।

गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, "बेशक, यह अच्छा है। क्या होता अगर रूसी सेना छोटी नदी को पार करने में सक्षम होती और फिर कीव चले जाते?" एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि कई लोगों के खेत में इसकी चपेट में आ गए। बांध खोले जाने के दो महीने बाद भी यहां के लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ से दिक्कतें तो हैं लेकिन इसने रूसी सेना से बचा लिया।
वहीं, रूसी हमले का लगभग तीन महीने से मुकाबला कर दुनिया को चौंका देने वाला यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता यूरोविजन में जीत से उत्साहित है और वहीं उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का विस्तार होने की भी संभावना है। फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया और पश्चिमी गठबंधन के शीर्ष राजनयिकों ने बर्लिन में मुलाकात की।
यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी सैनिक उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव से पीछे हट रहे हैं और अब अपना पूरा ध्यान आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा पर केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी इलाके दोनेत्स्क में मोर्टार, तोपों के साथ-साथ हवाई हमले शुरू किए हैं ताकि ''यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया जा सके और उनकी मोर्चाबंदी को नष्ट किया जा सके।''

Next Story