विश्व

रातों-रात बदली महिला की किस्मत, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
16 Sept 2022 11:20 AM IST
रातों-रात बदली महिला की किस्मत, हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कागज के टुकड़े को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंकने जा रही थी, उसी ने उसे करोड़पति बना दिया.
नई दिल्ली: महिला जिस कागज के टुकड़े को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंकने जा रही थी, उसी ने उसे करोड़पति बना दिया. एक झटके में महिला करीब 8 करोड़ रुपये की मालकिन बन गई. आइए जानते हैं कैसे...
दरअसल, ये महिला अमेरिका के मिसौरी की रहने वाली है. उसने Missouri Lottery का एक टिकट खरीदा था. टिकट की कीमत 4 हजार रुपये के करीब थी. लेकिन टिकट खरीदने के बाद उसने उसे चेक नहीं किया. टिकट दो दिन तक उसकी कार में ही पड़ा रहा.
इसी बीच लॉटरी के विनर्स का नाम अनाउंस कर दिया गया. लेकिन महिला ने फिर भी अपना टिकट नहीं चेक किया. हालांकि, एक दिन जब वो पेट्रोल पंप पर खड़ी थी, तब उसका मन घूम गया. उसने कार से लॉटरी का टिकट डस्टबिन में फेंकने के लिए निकाल लिया.
फेंकने से ठीक पहले वह उसे चेक करने लगी. लेकिन जैसे ही उसने टिकट स्कैन किया तो वह चौंक गई.
दरअसल, महिला की लॉटरी लग गई थी. वो भी पूरे 7 करोड़ 95 लाख रुपये की. उसने Missouri Lottery का सेकंड प्राइज जीत लिया था. कंफर्म करने के लिए उसने लॉटरी ऑफिस फोन घुमाया तो उसकी खुशी दोगुनी हो गई. क्योंकि लॉटरी ऑफिस ने महिला के इनाम जीतने पर मुहर लगा दी थी.
द मिरर के मुताबिक, विजेता महिला ने पिछले हफ्ते कहा- मैं अपने टिकट को फेंकने वाली थी. जीतने की उम्मीद नहीं थी. लेकिन अचानक से टिकट की जांच करने के लिए पेट्रोल पंप पर रुक गई. बस यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी लकी टिकट को तो नहीं फेंक रही. और जब टिकट स्कैन किया तो पता चला कि मैंने 1 मिलियन डॉलर जीत लिए हैं.
महिला ने आगे कहा किविश्वास नहीं हो रहा था कि यह सब सच में हो रहा है. एक दो नहीं बल्कि कई बार टिकट को स्कैन किया. बाद में जब लॉटरी ऑफिस वालों ने बताया तो तब पूरा विश्वास हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story