विश्व

स्पाइडरमैन के हीरो का कारनामा, सेक्स एडिक्ट हो चुके थे, छात्रों के साथ तक...

jantaserishta.com
23 Dec 2021 4:42 PM IST
स्पाइडरमैन के हीरो का कारनामा, सेक्स एडिक्ट हो चुके थे, छात्रों के साथ तक...
x

हॉलीवुड एक्टर जेम्स फ्रेंको अपनी फिल्म 'स्पाइडरमैन' के लिए काफी देश-दुनिया में काफी पॉपुलर हैं, लेकिन आजकल वह अपनी एक बुरी आदत के कारण सुर्खियों में आए हुए हैं. चार साल पहले जेम्स फ्रेंको पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया गया था.

अब इन्होंन इसपर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है. कुछ शॉकिंग खुलासे करते हुए जेम्स फ्रेंको ने बताया कि वह पिछले कई सालों से सेक्स अडिक्शन का शिकार हैं और वह इससे निकलने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
अपने खुद के एक्टिंग स्कूल के कुछ स्टूडेंट्स के साथ जेम्स फ्रेंको वन नाइट स्टैंड करते थे. कुछ सालों से वह अपनी इस बुरी आदत से पीछा छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं. जेम्स फ्रेंको ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह जिन स्टूडेंट्स को पढ़ाते थे, उन्हीं के साथ सोते थे जो कि गलत था. उन्होंने स्कूल की शुरुआत अपने सेक्स अडिक्शन के कारण नहीं की थी.
वह किसी भी लड़की स्टूडेंट को लुभाना नहीं चाहते थे. जेम्स फ्रेंको ने कहा कि उस समय मेरी सोच यह थी कि अगर कोई चीज आपसी सहमति या मर्जी से हो रही है तो ठीक है, इसमें गलत क्या है. शायद मैं उस समय क्लियर नहीं था.
साल 2018 में पांच महिलाओं ने जेम्स फ्रेंको पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. इनमें से चार स्टूडियो 4 की स्टूडेंट्स थीं, जिसके बाद इस स्कूल को बंद भी कर दिया गया था.
साल 2019 में इनमें से दो महिलाओं ने जेम्स पर केस दर्ज कराया. इसमें कहा गया ता कि जेम्स ने उन यंग महिलाओं का फायदा उठाया.
साल 2014 में यह स्कूल जेम्स ने खोला था और बाद में इसे बंद भी कर दिया गया था. जेम्स ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए कहा कि साल 2018 में मेरे खिलाफ कुछ कम्प्लेंट्स दर्ज हुईं और एक आर्टिकल आया.
"उस समय मैंने केवल यह सोचा कि मुझे शांत रहना चाहिए. मुझे वह समय कुछ भी बोलने के लिए सही नहीं लगा था. कुछ लोग मेरे से नाराज थे और उस समय मुझे कोई नहीं सुनता."
"एक समय ऐसा आया था जब मैंने शराब पीनी छोड़ दी थी, लेकिन मुझे सेक्स अडिक्शन हो गया. मैं मीटिंग्स में जाता था, लोगों की मदद करता था. अपने दिमाग में यह सोचता था कि मैं ठीक हो गया हूं, लेकिन मैं दुनिया के सामने और खुद के सामने एक्टिंग कर रहा था."
"मैं ठीक से चीजें देख ही नहीं पा रहा था. मैं पावर डायनैमिक्स से परे था. मुझे जब सेक्स की लत लगी तो मैं यह नहीं देख पा रहा था कि मैं लोगों की फीलिंग्स के साथ खेल रहा हूं."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story