विश्व

ग्लोबल वार्मिंग का युग समाप्त हो गया है, उबलने का समय शुरू हो गया

Sonam
28 July 2023 8:16 AM GMT
ग्लोबल वार्मिंग का युग समाप्त हो गया है, उबलने का समय शुरू हो गया
x

भारत इस साल जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन और उच्च स्तरीय महासभा सत्र को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि जलवाय परिवर्तन पर कार्रवाई करने के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। ग्लोबल वार्मिंग का युग अब खत्म हो चुका है। यह अब ग्लोबल बॉयलिंग बन चुका है

मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना जुलाई

गुटेरेस ने कहा कि मानवता गर्म सीट पर है। बता दें, मौसम विज्ञान संगठन और यूरोपीय आयोग की एक समिति ने कहा है कि जुलाई 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना हो सकता है। उत्तरी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और यूरोप के साथ-साथ यह पूरी धरती के लिए खतरनाक है। गुटेरेस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन यह खतरनाक है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। ग्लोबल वार्मिंग का युग अब खत्म हो चुका है। ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ चुका है। प्रदुषित हवा के कारण हम सांस नहीं ले सकते।

गर्मी असहनीय होती जा रही है।

बढ़ते तापमान के कारण कार्रवाई की आवश्यकता

गुटेरेस ने विश्व के सभी नेताओं से कहा है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर अब कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। कोई बहाना नहीं चलेगा। अब दूसरों का इंतजार करने का समय चला गया है। बढ़ते तापमान के कारण हमें त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। हमारे पास कई महत्वपूर्ण अवसर हैं। अफ्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन। जी20 शिखर सम्मेलन। संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन। सीओपी 28। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी 20 की अध्यक्षता संभाली थी। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

अपने लोगों को बचाएं

यूएन प्रमुख ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौसम की भीषणता अब सामान्य बात बनती जा रही है। गुटेरस ने सभी देशों से कहा है कि आप अपने लोगों को भीषण गर्मी, बाढ़, तूफान, सूखे से बचाएं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त को लेकर किए गए वादे को पूरा किया जाना चाहिए।

Sonam

Sonam

    Next Story