विश्व

कर्मचारियों को कर दिया हैरान, बॉस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
22 July 2022 3:10 PM IST
कर्मचारियों को कर दिया हैरान, बॉस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: गर्मी के चलते कर्मचारियों का हाल बेहाल था. ऐसे में बॉस ने अनोखी तरकीब निकाली. इस तरकीब ने कर्मचारियों का दिल जीत लिया. दरअसल, बॉस ने ना सिर्फ अपने सारे स्टाफ को एक दिन की पेड लीव दी बल्कि उनके लिए पूल पार्टी भी ऑर्गनाइज की.

बॉस की दरियादिली देखकर यूजर्स ने उसे 'बॉस ऑफ द मंथ' बताया है, वहीं कुछ ने उसे 'लीजेंड' कहा है. सोशल मीडिया पर पूल पार्टी एन्जॉय करते हुए कर्मचारियों की तस्वीरें सामने आई हैं. जिन्हें देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि 'ऐसा बॉस सभी को मिले.' कुछ लोगों ने बॉस को 'कूल' करार दिया. तस्वीरों में कर्मचारियों को मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है.
दरअसल, ब्रिटेन में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है. ऐसे में रोज दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच एक रूफिंग कंपनी के बॉस ने अपने कर्मचारियों को गर्मी से राहत देने के लिए अनोखा आइडिया अपनाया.
डेली स्टार के मुताबिक, बॉस ने भीषण गर्मी में लगातार ऑफिस आने के बदले कर्मचारियों को तोहफा दिया. उसने सभी को एक दिन की छुट्टी के साथ ही एक पूल पार्टी भी दी. इस छुट्टी के पैसे नहीं काटे गए.
Stuart Houston, ब्रिटेन की HG Roofing Supplies कंपनी के प्रमुख हैं. उन्होंने लीड्स में मौजूद सभी स्टाफ के लिए सरप्राइज पूल पार्टी दी. कर्मचारी ये समझकर ऑफिस पहुंचे थे उन्हें बाकी दिनों की तरह आज भी काम करना होगा, लेकिन दफ्तर पहुंचते ही वे हैरान रह गए. वहां पार्टी की शानदार व्यवस्था थी. शराब और संगीत का भी प्रबंध था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story