विश्व

खूंखार महिला स्‍नाइपनर, 40 लोगों को मार डाला

jantaserishta.com
13 April 2022 9:01 AM IST
खूंखार महिला स्‍नाइपनर, 40 लोगों को मार डाला
x

नई दिल्‍ली: हाल ही में कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यूक्रेन की सेना ने एक ऐसी महिला स्‍नाइपर को पकड़ लिया है, जिसने करीब 40 लोगों को मार डाला था. इरीना स्टारिकोवा नाम की इस महिला की तस्वीरें भी जारी की गई थीं.

रूस की ओर से लड़ रही इरीना, सर्बिया की रहने वाली बताई गई थी. 2014 से ही यूक्रेन इरीना की तलाश कर रहा था, क्योंकि वह पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के साथ काम कर रही थीं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतिहास में रूस (तब सोवियत संघ) की एक ऐसी महिला स्नाइपर रही हैं जिन्होंने 309 लोगों को गोलियों से भून डाला था.
रूस की ल्यूडमिला पावलिचेंको ने दूसरे विश्व युद्ध के समय लड़ाई लड़ी थी. कहा जाता है कि उनके सामने जो भी दुश्मन आया, वह बच नहीं सका. उनका निशाना काफी सटीक होता था. ल्यूडमिला पावलिचेंको कीव के पास की ही रहने वाली थीं और उन्हें लेडी डेथ कहा जाने लगा था.
ल्यूडमिला पावलिचेंको ने जिन लोगों को निशाना बनाया था उनमें से ज्यादातर नाजी समर्थक थे. 1942 में एक घाव की वजह से उन्होंने स्‍नाइपर का काम छोड़ दिया था.
ऐसी ही कहानी रूसी महिला स्‍नाइपर येलिज़ावेटा मिरोनोव की भी है. उन्‍होंने 34 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. उनकी उम्र तब महज 17 साल थी जब 1941 में रूस पर जर्मनी ने हमला किया था. हाईस्‍कूल खत्‍म करने के बाद ही येलिज़ावेटा मिरोनोव रेड आर्मी में भर्ती हो गई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story