विश्व
दरिंदों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, चलती बस में युवती से सामूहिक बलात्कार, 6 लोग गिरफ्तार
Rounak Dey
30 May 2021 2:44 AM GMT
x
जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपितों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य से पहले ही बस से उतार दिया।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार की देर रात चलती बस में 22 वर्षीय युवती से छह लोगों ने दुष्कर्म किया। आरोपित यात्री बस चलाते हैं, जिनकी पहचान आर्यन, शाजू, सुमोन मियां, मुनव्वर, शोहाग और सैफुल इस्लाम के रूप में हुई। दर्ज मामले के अनुसार, पीडि़ता माणिकगंगज स्थित बहन के घर से नारायणगंज स्थित अपने घर जा रही थी। वह दूसरी बस पकड़ने के लिए शुक्रवार रात लगभग आठ बजे नबीनगर बस अड्डे पर पहुंची।
इस दौरान युवती की मुलाकात जान-पहचान के एक व्यक्ति नजमुल से हुई। आशुलिया थाने के निरीक्षक जियाउल इस्लाम ने बताया कि जब वे लोग दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां एक बस पहुंची जिसे सुमोन चला रहा था और मुनव्वर तथा सैफुल उसमें सहायक के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे टोंगी स्टेशन रोड तक ले जा सकते हैं। जब युवती और नजमुल बस में चढ़ गए तो आरोपितों ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य से पहले ही बस से उतार दिया।
Next Story