विश्व

चीन में कोविड-19 का संकट, नए मामले से एक बार फिर तेजी से देश में फैला

Neha Dani
25 Jan 2022 9:01 AM GMT
चीन में कोविड-19 का संकट, नए मामले से एक बार फिर तेजी से देश में फैला
x
राजधानी में आने के 72 घंटों के भीतर एक COVID-19 परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा।

चीन में कोविड-19 का संकट दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। वायरस के नए मामले से एक बार फिर तेजी से देश में फैल रहें हैं। चीनी मुख्य भूमि द्वारा सोमवार को 18 स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड-19 मामलों की सूचना दी गई है, बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं शनिवार को देश की राजधानी बीजिंग में वायरस के कुल नौ नए वैरिएंट पाए गए थे।

27 आयातित कोविड-19 के मामले हुए दर्ज
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सोमवार को देश में 27 आयातित COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं।
नए स्थानीय संक्रमणों में से छह झिंजियांग में, पांच बीजिंग में, तीन हेनान में, दो हेबै में और एक-एक तियानजिन और शंघाई में रिपोर्ट हुए हैं।
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के आयोग के अनुसार, देश में कुल 43 (asymptomatic) मामले सोमवार को सामने आए हैं, जिनमें से 25 मामले चीन की मुख्य भूमि के बाहर से आए हैं।
आपको बता दें कि चीन में सोमवार तक, मुख्य भूमि पर रिपोर्ट किए गए स्थानीय और आयातित दोनों तरह के कोविड ​​​​-19 मामले एक लाख के पार दर्ज किए गए थे, जिसमें देश में वायरस की कुल संख्या 105,705 तक पहुंच गई थी।
चीन में महामारी के प्रकोप: चीन में महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ‌सोमवार को 2,616 मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जिनमें से नौ की हालत गंभीर थी। महामारी के कारण चीनी मुख्य भूमि पर वायरस से कुल 4,636 मरीजों की मौत हो चुकी है।
ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद सख्त हुए प्रतिबंध: चीन की राजधानी बीजिंग में एक 26 वर्षीय महिला, जिसमें COVID-19 का ओमिक्रोन वैरिएंट पाए जाने के बाद, शहर में सख्त नए कोविड-19 प्रतिबंध लागू हो गए। देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।‌
जिसे देखते हुए, देश के अलग-अलग स्थानों पर भी कड़े कोविड-19 प्रोटोकाल लगाया जा रहा हैं। ताइपे टाइम्स ने बताया कि बीजिंग को अब यात्रियों को चीनी राजधानी में आने के 72 घंटों के भीतर एक COVID-19 परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा।
Next Story