विश्व

PM को अदालत ने किया बर्खास्त, राजनीति में भूचाल

jantaserishta.com
29 Aug 2025 5:20 PM IST
PM को अदालत ने किया बर्खास्त, राजनीति में भूचाल
x
जानें पूरा अपडेट.
नई दिल्ली: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को संवैधानिक कोर्ट ने शुक्रवार को आचार संहिता उल्लंघन करने का दोषी पाया और पद से बर्खास्त कर दिया है. वह महज एक साल ही सत्ता में रहीं और अब उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ रही है. कोर्ट के इस फैसले से थाईलैंड में राजनीतिक संकट गहरा सकता है. यह फैसला शिनावात्रा परिवार की राजनीतिक विरासत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यह परिवार बीते दो दशकों से कोर्ट और सेना के बीच सत्ता संघर्ष में उलझा हुआ है.
दरअसल, पड़ोसी मुल्क कंबोडिया के साथ जब सीमा विवाद को लेकर तनाव चरम पर था तो पैटोंगटार्न की कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन के बीच फोन पर हुई बातचीत की लीक हो गई थी. इस लीक कॉल में पैटोंगटार्न कंबोडिया के नेता को 'अंकल' कहकर संबोधित की थी और उनके अनुरोधों पर विचार करने को कहा था. साथ ही पैटोंगटार्न ने सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी की आलोचना की, जिसके बाद आरोप लगे कि उन्होंने राष्ट्रीय हितों को दरकिनार किया.
कोर्ट ने यह फैसला छह-तीन के बहुमत से सुनाया और कहा कि पैटोंगटार्न ने निजी रिश्तों को तर्जी देते हुए राष्ट्रीय हितों और थाईलैंड के छवि को बड़ा नुक़सान पहुंचाया है. कोर्ट ने कहा कि उनकी कंबोडिया के निजी रिश्तों की वजह से ऐसा कई बार लगा कि वह उस पक्ष के अनुसार कार्य करने को तैयार दिखीं.
पैटोंगटार्न शिनावात्रा के बर्खास्तगी के बाद थाईलैंड में राजनीति संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. कोर्ट के इस फैसले के बाद संसद को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करवाना होगा. लेकिन ये चुनावी प्रक्रिया लंबी खींच सकती है. पैटोंगटार्न की सत्तारूढ़ पार्टी अब नाज़ुक बहुमत के साथ गठबंधन बचाने की चुनौती का सामना कर रही है.
कोर्ट के फैसले के बाद पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने लीक कॉल के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य महज युद्ध टालने की थी. 1998 में 'थाई रे थाई पार्टी' की स्थापना की गई थी. इसके बाद इस पार्टी ने पांच चुनाव जीते. लेकिन, ज्यादातर इसके अधिकारियों और प्रधानमंत्रियों की कुर्सी कोर्ट के फैसले या सैन्य तख्तापलट से छीन लिए गए. पैटोंगटार्न शिनावात्रा पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी हैं. जो अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री बनीं थी और अब एक साल बाद ही कुर्सी गंवानी भी पड़ी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story