विश्व

कपल को खंभे से बांधकर कोड़े बरसाए गए, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
4 Jun 2022 4:50 PM IST
कपल को खंभे से बांधकर कोड़े बरसाए गए, सामने आई ये वजह
x
प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद उन्हें दर्दनाक सजा दी गई.

नई दिल्ली: अफ्रीकी देश घाना में एक कपल का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद उन्हें दर्दनाक सजा दी गई. कपल को अलग-अलग 20 कोड़े मारे गए. कपल का वीडियो लीक होने के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर उन्हें तालिबानी सजा दी है.

लोगों का कहना था कि वीडियो लीक होने के बाद इलाके की बदनामी हो रही थी, इसलिए कपल को सजा देना अनिवार्य हो गया था. जिसके बाद कपल को एक खंभे से बांधकर क्रूर सजा दी गई. हालांकि, कई लोग ऐसे भी थे जो इस हरकत का विरोध कर रहे थे.
वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे एक खंभे से कपल को बांधा गया है. उनपर कोड़े बरसाए गए. इस घटना की घाना देश की कानूनी संस्था बार एसोसिएशन ने भी निंदा की है.
एसोसिएशन के लोगों ने कहा है कि यह वारदात पिछड़ी मानसिकता और इंसानों के साथ खराब व्यवहार को दिखाती है. अब घाना बार एसोसिएशन ने कोड़े मारने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल इस मामले में कुछ लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं.
दरअसल, कपल को बंधक बनाने वाले लोगों ने इस्लामी मान्यता का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे वीडियो बनाना अक्षम्य अपराध है. इससे भी बड़ा अपराध वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना है.
लोग कपल को पकड़कर पहले Wala प्रजाति के राजा के महल तक लेकर गए, लेकिन राजा महल में मौजूद नहीं थे, जिसके बाद खुद लोगों ने ही कपल को 20 - 20 कोड़े मारने की सजा सुनाई और कपल को कोड़े मारे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story