विश्व
चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की
jantaserishta.com
6 March 2026 8:10 AM IST

x
बीजिंग: संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 4 मार्च को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति के कार्यान्वयन पर आयोजित एक ब्रीफिंग में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी प्रकार के चुनिंदा दृष्टिकोण और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करना चाहिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के मूल कारणों को समाप्त करने के लिए संघर्ष और ग़रीबी को कम करने तथा विभिन्न सभ्यताओं की विविधता और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
फू थ्सोंग ने कहा कि लगभग 20 वर्ष पहले अपनाई गई संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति ने आतंकवाद को रोकने और उससे मुकाबला करने, सदस्य देशों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवाद विरोधी प्रयासों में केंद्रीय समन्वय भूमिका निभाते रहने का समर्थन करता है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद कई जटिल कारकों से जुड़ता जा रहा है, जिनमें सशस्त्र संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, सामाजिक असमानता तथा उभरती प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति की नौवीं समीक्षा को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लेना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अफ़्रीकी देशों और अफ़्रीकी संघ जैसे क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग को गहरा करना आवश्यक है, ताकि अफ़्रीका को अपनी आतंकवाद विरोधी क्षमता को मज़बूत करने में प्रभावी सहायता मिल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





