विश्व

क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को गाड़ी ने मारी टक्कर, कई लोगों की मौत, देखें घटना का वीडियो

jantaserishta.com
22 Nov 2021 12:04 PM IST
क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को गाड़ी ने मारी टक्कर, कई लोगों की मौत, देखें घटना का वीडियो
x
पुलिस ने गाड़ी पर चलाई गोली

Wisconsin Christmas Parade Accident: अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के वौकेशा में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है. जबकि 20 के करीब लोग घायल हुए हैं. शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन (Dan Thompson) ने बताया कि 'संदिग्ध वाहन' बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है (Wisconsin Christmas Parade Driver). कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है (Christmas Parade Crash). घटना के वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है. थॉम्पसन ने बताया, 'वाहन ने 20 लोगों को टक्कर मार दी थी. इनमें बच्चे भी शामिल हैं (Wisconsin Accident). घटना के कारण कई लोगों की मौत भी हुई है.' लोगों की मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस प्रमुख ने बताया, 'मुझे इस समय मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं पता है.'


अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है या फिर नहीं. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है. वहां मौजूद लोग काफी चिल्लाते हैं, फिर भी ड्राइवर गाड़ी को नहीं रोकता (Wisconsin Christmas Parade Update). एक अन्य वीडियो में देखा गया है कि पुलिस गाड़ी पर गोली चला रही है क्योंकि वह सड़क पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे निकल गई थी. थॉम्पसन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी ने वाहन पर गोलीबारी की थी, जिससे वहां मौजूद कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है.


घटनास्थल पर मौजूद बेलेन सैंटामारिया नामक महिला ने बताया कि वह अपने पति और तीन साल की बेटी के साथ शाम के वक्त परेड में शामिल होने का सोच रही थीं (US Christmas Parade Incident). वह एक फैक्ट्री में काम करती हैं. उन्हें पीठ में दर्द होने लगा, जिसके कारण उनके परिवार ने फुटपाथ पर खड़े होकर परेड देखी. वह बताती हैं, 'एक एसयूवी तेज रफ्तार में आई थी. फिर मुझे लोगों के चिल्लाने की आवाज आने लगी.' जिसके बाद वह अपनी बेटी और पति के साथ पास मौजूद रेस्तरां में छिप गईं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story