विश्व

बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान पाक की जमीन पर मिला सालों पुराना भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर

Gulabi
20 Nov 2020 11:12 AM GMT
बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान पाक की जमीन पर मिला सालों पुराना भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर
x
बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 1,300 साल पहले बने एक हिंदू मंदिर की खोज पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ पर की है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने गुरुवार को खोज की घोषणा करते हुए बताया कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है।

पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने बताया कि यह मंदिर 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था।


बताया गया कि खुदाई के दौरान, पुरातत्वविदों को मंदिर स्थल के पास छावनी और जहां पहरेदार रहते थे, उसे मिलते निशान भी मिले। विशेषज्ञों को मंदिर के पास एक पानी का कुंड भी मिला, जो कि बताया जा रहा है कि वहां हिंदुओं द्वारा पूजा से पहले स्नान किया जाता था।


खलीक ने कहा कि स्वात जिला हजार साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं। इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है। स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से है जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं।

Next Story