विश्व

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के एआईजी पर गिरी गाज

Admindelhi1
10 Oct 2026 1:47 PM IST
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के एआईजी पर गिरी गाज
x
नेपाल में सशस्त्र पुलिस बल के एआईजी बर्खास्त

काठमांडू: नेपाल में सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) बंशी राज दाहाल को संवेदनशील सुरक्षा सूचनाएं लीक करने और आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दाहाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त किया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बर्खास्तगी का निर्णय शुक्रवार देररात से प्रभावी हो गया है। इससे पहले, संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के आरोप में सरकार ने 5 अक्टूबर को दाहाल को उनके पद से निलंबित कर दिया था।

Next Story