विश्व

एक्टर को सजा मिली, अपनी मां को मार डाला था...

jantaserishta.com
23 Sept 2022 1:22 PM IST
एक्टर को सजा मिली, अपनी मां को मार डाला था...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्ली: अपनी मां का मर्डर करने के लिए हॉलीवुड एक्टर Ryan Grantham को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. नेटफ्लिक्स के फेमस शो रिवरडेल में नजर आए Ryan Grantham पर अपनी मां को जान से मारने का आरोप है. छह महीने पहले उन्होंने कोर्ट के सामने खुद को दोषी माना था. इसके बाद अब उन्हें उम्र कैद की सजा सुना दी गई है. कोर्ट के आदेश के अनुसार, रायन जिंदगी में कभी भी बंदूक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. साथ ही उन्हें जेल में रहने के 14 सालों तक परोल पर नहीं छोड़ा जाएगा.
कनाडा के वैंकूवर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने Ryan Grantham को सजा सुनाई है. मार्च 2020 में रायन ने अपनी 64 साल की मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनकी मां बारबरा वेट पियानो बजा रही थीं, जब रायन ने उन्हें गोली मारी और उनका निधन हो गया. सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस कैथलीन केर ने कोर्ट का फैसला सुनाते हुए इस हादसे को दुखद, दिल तोड़ने वाला और जिंदगी तबाह करने वाला बताया.
जून में रायन के केस के प्रोसीक्यूटर ने बताया था कि एक्टर ने अपनी मां को 31 मार्च 2020 को गोली मार दी थी. इसका वीडियो भी उसने बनाया था. गो प्रो कैमरा पर बने इस वीडियो में अपनी मां बारबरा वेट के बेजान शरीर के पास खड़े Ryan Grantham ने इस बात को कुबूल किया था कि उन्होंने अपनी मां की हत्या की है. वीडियो में वह कह रहे हैं, 'मैंने उन्हें सिर के पीछे गोली मारी है. बाद में वह समझ गई थीं कि यह मैंने किया है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story