
x
chin चीन: 25वां चीन अंतर्राष्ट्रीय निवेश और व्यापार मेला 8 से 11 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी चीन के फूच्येन प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित हो रहा है। यह निवेश के विषय पर आधारित चीन की एकमात्र राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी है। वर्तमान मेले में 120 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया और सौ से अधिक निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बताया जाता है कि चीन दुनिया में दूसरा बड़ा उपभोक्ता बाजार है। चीन में दुनिया का सबसे बड़ा मध्यम आय वर्ग है और निवेश व उपभोग की बड़ी निहित शक्ति है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से मई 2025 तक चीन में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 47 खरब युआन रहा। तमाम विदेशी निवेशक चीन में अवसर की तलाश करते हैं।
वर्तमान मेले में मुख्य अतिथि देश ब्रिटेन के 100 से अधिक उद्यम और संगठन हिस्सा ले रहे हैं और सिलसिलेवार कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। चीन स्थित ब्रिटिश वाणिज्यिक दूत लुईस नील ने कहा कि चीन दुनिया में दूसरी बड़ी आर्थिक शक्ति है। चीन की अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ती रहेगी। वित्त, व्यावसायिक सेवा, उन्नत विनिर्माण, जीवन विज्ञान, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में अधिक अवसर और विकास की संभावनाएं हैं, और वे ब्रिटिश कंपनियों के चीन में प्रवेश और विकास को लेकर आश्वस्त हैं।
Tagsचीन निवेश मेलाश्यामनफूच्येन प्रांतविदेशी निवेशब्रिटिश कंपनियांआर्थिक अवसरप्रत्यक्ष विदेशी निवेशमध्यम आय वर्गस्वच्छ ऊर्जाउन्नत विनिर्माणवित्तीय सेवाएंजीवन विज्ञानअंतर्राष्ट्रीय व्यापारनिवेश प्रोत्साहनवैश्विक सहयोगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





