विश्व
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का 20वां अधिवेशन शुरू हुआ, 22 अक्टूबर तक ये अधिवेशन चलेगा
Rounak Dey
16 Oct 2022 8:45 AM GMT

x
हांग कांग में पहले अराजकता फैली रहती थी, लेकिन अब यहां चीन का पूरी तरह नियंत्रण है।
बीजिंग: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) शी जिपिंग को एक बार फिर से देश की कमान सौंपेगी। CPC के 20वें अधिवेशन के लिए पार्टी के सदस्य बीजिंग में इकट्ठा हुए हैं। 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ये कांग्रेस चलेगी। इस दौरान शी जिनपिंग ने पार्टी सदस्यों को संबोधित किया। कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान शी जिनपिंग ने पार्टी सदस्यों को संबोधित किया। शी जिनपिंग ने कहा, 'इंसानी इतिहास में चीन ने गरीबी के खिलाफ सबसे बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी है। पूरी दुनिया में गरीबी को कम करने के हमारे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।' चीनी राष्ट्रपति ने इस दौरान ताइवान का भी जिक्र किया।
शी जिनपिंग ने कहा, 'हमने नई सदी में पार्टी और देश को आगे बढ़ाने की एक ठोस रणनीति तैयार की है। हमने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ राजनीतिक सुधारों को मजबूती दी है, जिसके परिणाम कई क्षेत्रों में दिखे हैं।' शी जिनपिंग ने उद्घाषण भाषण में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की सराहना की। उन्होंने कहा, 'हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है।' शी जिनपिंग ने कोविड नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'हमने लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को उच्चतम स्तर तक संरक्षित किया। महामारी के दौरान सबसे पहले जरूरी लोगों का जीवन है।'
'हांग-कांग में अब हमारा नियंत्रण'
उन्होंने कहा, 'चीन की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है कि हम उसकी जलवायु, उसके पहाड़ों और नदियों को संरक्षित करें। हम इनके संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'चीन की सुरक्षा के लिए सेना को मजबूत किया है। PLA पर पार्टी के नेतृत्व को पूरी तरह स्थापित करने के लिए हमने मजबूत और आधारभूत बदलाव किए हैं, जिसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं।' उन्होंने दावा किया कि हांग कांग में पहले अराजकता फैली रहती थी, लेकिन अब यहां चीन का पूरी तरह नियंत्रण है।
Next Story