
x
बैंकॉक, थाईलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान के दौरान थाई नौसेना (thailand navy) का एक जहाज डूब गया, जिससे 100 से अधिक नाविक फंस गये हालांकि उनमें से अधिकतर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रॉयल थाई नेवी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में किसी नाविक की मौत नहीं हुई है लेकिन चालक दल के 106 में से 28 सदस्य अब भी पानी में फंसे हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
नौसैनिक जहाज एचटीएमएएस सुखोताई (Htmas Sukhotai) प्राचुआप खीरी खान प्रांत में बंग सफन जिले के तट से महज 32 किमी दूर पानी में गश्त पर था, तभी रविवार रात करीब 11.30 बजे तूफान में फंस गया। रॉयल थाई नौसेना ने बताया कि तीन नौसैनिक जहाजों और हेलिकाॅप्टरों को सहायता के लिए भेजा गया था, लेकिन जहाज के डूबने से पहले केवल एचटीएमएएस क्रबुरी ही उस तक पहुंच सका। एचटीएमएएस क्रबुरी ने सुखोताई पर सवार 106 नाविकों में से 78 को बचा लिया। चालक दल के शेष सदस्यों को खोजने के लिए रात भर खोज जारी रही।
Source : Uni India
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story