थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा पर सैनिकों को उनकी पूर्व स्थिति पर लौटने का किया निर्णय

World वर्ल्ड: थाईलैंड के रक्षा मंत्री ने रविवार को एक बयान में कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया की सेनाएं अपनी पूर्व निर्धारित स्थितियों पर लौटेंगी, यह निर्णय पिछले महीने सीमा पर हुए एक घातक संघर्ष के बाद लिया गया। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष 28 मई को एक अनिर्धारित सीमा क्षेत्र में हुआ था, जिसमें कंबोडिया के एक सैनिक की मौत हो गई थी।
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सीमा विवाद को पूरी तरह से हल करने के लिए जॉइंट बॉर्डर कमेटी की बैठक 14 जून को आयोजित की जाएगी। कंबोडिया ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।इसके साथ ही, थाईलैंड ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर, कंबोडिया के साथ अपनी 10 सीमा चौकियों के संचालन के घंटों में कटौती की है। चौकियों के घंटे अब सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे, जो पहले सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहते थे।
कंबोडिया ने 6 जून को थाईलैंड से सीमा विवाद को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में ले जाने का अनुरोध किया था, लेकिन थाईलैंड ने इसका विरोध करते हुए द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान की पेशकश की है।





