विश्व

टेक्सास के अरबपति ने की सैमी बी की खोज, द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान से लिया था लोहा

Neha Dani
25 Jun 2022 7:57 AM GMT
टेक्सास के अरबपति ने की सैमी बी की खोज, द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान से लिया था लोहा
x
उन्होंने अपनी टीम के साथ जहाज की खोज, मलबा देखने के बाद की थी।

हालांकि सैमी बी की खोज वैज्ञानिकों ने नहीं की है। टेक्सास के एक अरबपति विक्टर वेस्कोवो ने इसे खोजा है जिनके पास एक डीप-डाइविंग सबमर्सिबल है। 15 अक्टूबर को जापानियों ने फिलीपींस के तट पर मित्र देशों की नौसेना को पीछे हटाने के लिए गोलाबारी की, जो पश्चिम के रास्ते में थे और दुश्मन की फायर लाइन से दूर थे। बीबीसी के अनुसार सैमी बी, अंतिम बचे अमेरिकी जहाजों में से एक था जिसे जापानियों के खिलाफ अपनी बहादुरी के लिए जाना जाता है।

जहाज डूबने से 89 लोगों की मौत
जापानी बेड़ा जहाज पर भारी पड़ा लेकिन यह पानी में तैरता रहा। बाद में गोलाबारी में दीवारें क्षतिग्रस्त होने के बाद यह पानी में डूब गया। सैमी बी पर उस वक्त 224 लोग सवार थे जिसमें से 89 की मौत हो गई थी। जिंदा बचे लोग 50 घंटों तक नाव पर तैरते रहे जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया।
जहाज का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
वेस्कोवो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें समुद्र के तल में सैमी बी को देखा जा सकता है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ऐसा लग रहा है इसका अगला हिस्सा तेजी के साथ तल से टकराया था, जिस वजह से यह क्षतिग्रस्त हो गया है।'
आखिरी दम तक लड़ता रहा सैमी बी
उन्होंने लिखा, 'टक्कर से इसका पिछला हिस्सा भी 5 मीटर दूर हो गया लेकिन पूरा मलबा एक ही जगह पर मौजूद है। इस छोटे से जहाज ने जापान की सबसे बेहतरीन नौसेना से लोहा लिया और आखिरी दम तक उससे लड़ता रहा।'
छह बार गोता लगा चुके हैं वेस्कोवो
खोजकर्ता कंपनी कैलाडन ओशनिक (Caladan Oceanic) के संस्थापक वेस्कोवो ने सैमी बी की खोज से पहले अब तक छह बार गोता लगा चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ जहाज की खोज, मलबा देखने के बाद की थी।
Next Story