विश्व

टेस्ला में 2023 की शुरुआत में फिर से हो सकती है छंटनी

jantaserishta.com
22 Dec 2022 4:36 PM IST
टेस्ला में 2023 की शुरुआत में फिर से हो सकती है छंटनी
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एलन मस्क की टेस्ला ने इस साल अपने स्टॉक में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद कर्मचारियों से अगले साल की शुरुआत में छंटनी के एक और दौर के लिए तैयार रहने को कहा है। जून में, मस्क ने टेस्ला के अधिकारियों को 'सभी भर्तियों को रोकने' और 10 प्रतिशत कर्मचारी कम करने को कहा था।
इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी ने हालांकि साल की दूसरी छमाही में हायरिंग फिर से शुरू की थी।
इलेक्ट्रेक के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि छंटनी का नया दौर अगली तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) में आ सकता है।
रिपोर्ट में बुधवार देर रात कहा गया, "यह स्पष्ट नहीं है कि हायरिंग फ्रीज कितना व्यापक होगा क्योंकि टेस्ला अभी भी कुछ निर्माण स्थानों में विस्तार करने की योजना बना रही है। इस समय कोई और विवरण उपलब्ध नहीं है।"
टेस्ला ने कुछ कर्मचारियों को सूचित किया है कि वह फिलहाल भर्ती रोक रहा है।
टेस्ला के शेयर हाल में काफी गिर गए हैं जिससे कंपनी दबाव में है।
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में लगभग 137 डॉलर की गिरावट आई है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। एलन मस्क ने इसके लिए वैश्विक आर्थिक स्थितियों को जिम्मेदार ठहराया।
टेस्ला के शेयरों में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, क्योंकि मस्क फिलहाल ट्विटर संभालने में व्यस्त हैं।
मस्क ने पिछले हफ्ते मौजूदा स्थिति के लिए फेडरल रिजर्व को दोषी ठहराते हुए कहा था कि उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी पहले से बेहतर कर रही है।
नवंबर 2021 से मस्क ने टेस्ला के 39 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेचे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story