विश्व

बस को आतंकियों ने बम से उड़ाया, 14 लोगों की मौत

Nilmani Pal
26 April 2026 6:18 AM IST
बस को आतंकियों ने बम से उड़ाया, 14 लोगों की मौत
x
ब्रेकिंग

कोलंबिया। दक्षिण-पश्चिम इलाके में शनिवार को एक बस में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए. काउका प्रांत के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन के अनुसार, ये धमाका तब हुआ, जब बस काहिबियो नगरपालिका के पास पैनअमेरिकन हाईवे से गुजर रही थी.

कोलंबियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इसे एक 'आतंकवादी हमला' बताते हुए पूर्व फार्क (FARC) विद्रोहियों के विद्रोही गुट 'हाइमे मार्टिनेज' (Jaime Martinez) को जिम्मेदार ठहराया है. ये हमला पिछले दो दिनों में क्षेत्र में हुई 26 आपराधिक घटनाओं की कड़ी का हिस्सा है. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों को फासिस्ट और ड्रग तस्कर कहा है.

अधिकारियों ने इस हमले के पीछे 'इवान मोर्डिस्को' (Ivan Mordisco) के नेटवर्क और हाइमे मार्टिनेज गुट का हाथ बताया है. ये वो विद्रोही ग्रुप हैं, जिन्होंने 2016 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था. वो अब इस क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं. रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने स्पष्ट किया है कि ये अपराधी डर पैदा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार दृढ़ता से जवाब देगी.

दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया पिछले दो दिनों से बम धमाकों और गोलीबारी से दहल रहा है. शनिवार को धमाके से पहले अल टैम्बो में विस्फोटक लदे तीन ड्रोनों को मार गिराया गया था. शुक्रवार को भी काली (Cali) और पल्मिरा (Palmira) में सैन्य यूनिटों के पास दो कार बम धमाके किए गए थे.


Next Story