
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना ने देश के उत्तर-पश्चिम कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में एक अभियान के दौरान एक आतंकवादी कमांडर को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार शाम कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा जिले के उत्तरी वजीरिस्तान के शेवा इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई।
आईएसपीआर ने कहा, गोलीबारी के दौरान मुहम्मद नूर उर्फ सरकाई नाम का एक कुख्यात आतंकवादी कमांडर मारा गया। मारे गए आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने कहा कि आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ हाई-प्रोफाइल आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ फिरौती के लिए अपहरण में सक्रिय रूप से शामिल था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





