विश्व
चीन में खूंखार गैंगस्टर का आतंक, तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
Kajal Dubey
4 Aug 2022 12:17 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
दक्षिण-पूर्व चीन के जियानक्सी प्रांत में टोपी और मुखौटा पहने एक खूंखार गैंगस्टर ने चाकू से गोदकर तीन लोगों की हत्या कर दी और छह अन्य लोगों को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर ने एक निजी किंडरगार्टन पर धावा बोल दिया और फिर देखते ही देखते चाकू के बल पर कई लोगों को बंधक बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
Next Story





